प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021, तैयारी शिविरों में 20 हजार से ज्यादा प्रकरण चिहिन्नत ,जिला कलक्टर एवं एडीएम ने किया तैयारी शिविरों का निरीक्षण

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

जिले में आगामी 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत होने वाले कार्यों के चिन्हीकरण के लिए विभिन्न पंचायत मुख्यालयों पर प्री कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्री- कैंपों में अभियान के दौरान संपादित किए जाने वाले राजस्व संबंधी तथा विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकार के 20 हजार अधिक प्रकरणों का चिन्हीकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने सथूर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान ने रामनगर जाटान तैयारी शिविरों का निरीक्षण किया। क्षेत्र में भ्रमण कर जानें समस्याएं
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तैयारी शिविरों वाले क्षेत्रों में जाकर क्षेत्र की समस्याओं और ग्रामीणों के परिवादों को चिन्हीकरण करें और आवेदन तैयार करवाएं, ताकि उनका मुख्य शिविरों में त्वरित निस्तारण हो सके। आगामी 2 अक्टूबर से आरंभ होने जा रहे शिविरों को लेकर पंचायत मुख्यालयां पर लगाए जा रहे शिविरों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर चिन्हित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
20 विभागों की सहभागिता
जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए आयोजित प्री कैंपों में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार से अधिक प्रकरणों का चिन्हिकरण किया गया है। इनमें बंटावारे, इन्द्राज दुरूस्ती, दादा/प्रार्थना पत्र, रास्ते के प्रकरण, अतिक्रमण सिवायचक/चारागाह, अन्य, नामांतकरण, आबादी, राजकीय संस्थाओं को आवंटन, डिक्री, इजराय, सीमाज्ञान, प्रतिलिपि एवं अन्य तथा ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग, पीएचईडी, कृषि, जनजाति क्षेत्रीय विकास, उर्जा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, पीडब्लूडी, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, सहकारिता एवं डेयरी, शिक्षा, वन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व सीएडी के प्रकरण शामिल है।