मां शाकंभरी के दरबार में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने लगाई धोक , मांगी मन्नते
मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में किया मां का अलौकिक फूलों से श्रृंगार
सिरा पूरी का लगाया भोग, कन्याओं को कराया भोजन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थस्थल सकरायधाम में आश्विन नवरात्रा के महाअष्टमी के दिन मैया को
माँ शाकम्भरी सेवा समिति,सकरायधाम के तत्वाधान में बुंदिया की सवामणि का भोग लगाया गया l अष्टमी के दिन मां शाकंभरी के दरबार में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली l मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय के द्वारा मैया को सिरा - पूरी व अनार,संतरा फल का भोग भी लगाया गया।
नवरात्रा का महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ सकरायधाम में मनाया गया।
नवरात्रि के महाअष्टमी तिथि को भी मैया का दरबार फल - फूलो से सजाया गया, साथ ही साथ आज भी आने वाले भक्तो को समिति की तरफ से माँ शाकम्भरी मंगलपाठ किताब व भोग का वितरण किया गया।
नवमी तिथि तक समिति भक्तो के द्वारा रोजाना मैया को भंडारा भोग, फलों का भोग, फूलो का श्रृंगार, दुर्गा सप्तशती का पाठ, जीव - जंतुओ के लिए घास - केला इत्यादि वितरित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका उपाध्यक्ष बालकिशन धानुका, अरुण ढधारिया, सचिव सुभाष अग्रवाल, उपसचिव महावीर अग्रवाल,कोषाध्यक्ष संदीप रामुका, सह कोषाध्यक्ष संजय शाह ने बताया की यह कार्यक्रम सभी भक्तो के सहयोग से प्रत्येक वर्ष समिति के द्वारा किया जाता है, अष्टमी के दिन मैया के दरबार में दूर दूर से भक्तो का आना जाना जारी रहा।