जिलेभर में ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘ व ‘मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना‘ का शुभारंभ

जिलेभर में ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘ व ‘मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना‘ का शुभारंभ
बून्दी, 29 नवम्बर। ‘‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘‘ एवं ‘‘मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना‘ का मंगलवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुभारंभ के साथ ही दोनों योजनाओं का जिलेभर में आयोजित समारोहों में शुभारंभ हो गया। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह का जिलेभर में डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह बूंदी के महारानी बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने स्टूडेंटस को दूध पिलाकर बाल गोपाल योजना तथा यूनिफार्म वितरण योजना का शुभारंभ किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से बच्चों को स्वास्थ्य की दृष्टि से संतुलित आहार मिलेगा और बच्चे बीमार नहीं होंगे। इस योजना से सभी बच्चांे को पोषण मिलेगा। बच्चांे के लिए निशुल्क व्यवस्था कर राज्य सरकार ने बेहतरीन कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे है। जिले के गांव-गांव में सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में आयाम स्थापित किए है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर निर्धन बच्चों को भी अंग्रेजी शिक्षा की सुविधा मुहैया करवाई गई। शिक्षा के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को आगे बढने के अवसर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर इसका लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वाम ने कहा कि बाल गोपाल योजना शुरू की गई है वह राज्य सरकार की मंशा को परिलक्षित करती है। जरूरतमंद को सरकारी की ओर से मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषण देने के लिए योजना शुरू की गई है। सरकारी की योजना बेहतरीन है। उन्हांेने कहा कि जनप्रतिनिध योजनाओं में सुधार के लिए अपना फीड बैक देते रहे। उन्होंने कहा कि पोषाक वितरण के पीछे मंशा है कि सब जगह समानता रहे। हम सब आगे आकर भामाशाह भी योजना में मददगार बने। सुलेख और मिशन मानस शिक्षा विभाग के बहुत अच्छे अभियान है।
समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कुल एक लाख 31 हजार 473 बालक -बालिकाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं संस्कृत विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक अध्ययनरत छात्रा-छात्राओं को सप्ताह के दो दिन मंगलवार व शनिवार को मिल्क पाउडर से तैयार दूध वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से 5वीं तक के लिए 15 ग्राम पाउण्डर से बना 150 एलएल दूध तथा कक्षा 6 से 8 वीं तक के लिए 20 ग्राम पाउडर से बना 200 एमएल दूध वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के तहत बच्चांे को 2 निशुल्क गणवेश का कपडा उपलब्ध कराए जाने के साथ ही सिलाई हेतु 200 रूपए की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
कार्यक्रम में उपसभापति लटूर भाई, बूंदी प्रधान प्रेम बाई, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेन्द्र व्यास, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार जोशी, पोषाहार प्रभारी उदालाल मेघवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी.सामर, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रींसिपल कनक शर्मा, एसडीएमसी सदस्य महेश पाटौदी, बाल कल्याण समिति सदस्य छुट्टन लाल शर्मा सहित स्कूल बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया।