जिला मुख्यालय पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का लोकार्पण

राजसमंद । जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. भंवर लाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर स्थित उपखंड अधिकारी कक्ष के बाहर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का लोकार्पण कर अवलोकन किया। इस दौरान स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ राहुल जैन, एडीएम राजेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी (अतिरिक्त चार्ज) ऋषि पांडे सहित स्वीप प्रकोष्ठ के कार्मिक मौजूद रहे। यहां ईवीएम कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को प्रदर्शित किया गया है। आमजन राजकीय कार्य दिवसों में यहाँ आकर ईवीएम से मतदान की कार्यप्रणाली समझ सकते हैं। जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में यह कवायद की गई है।