संवाददाता शिवकुमार शर्मा कोटा | प्रदेश की दूसरी श्वान शाला नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड नंबर 08 में स्थित बन्दा नगर निगम गोशाला में नवनिर्मित श्वान शाला का लोकार्पण किया गया नगर निगम गोशाला में नवनिर्मित श्वान शाला में 10 कमरे व 33 केनल बनाये गए हैं । महाराष्ट्र की फर्म द्वारा कोटा शहर में हर गली मौहोल में आवारा श्वान को पकड़ा जाएगा तत्पश्चात नवनिर्मित श्वान शाला ले जाकर उनकी नसबंदी की जाएगी । नसबंदी उपरांत श्वान को 4 दिन तक निरीक्षण में रखा जाएगा । संवेदक द्वारा उनके खाने पीने का ध्यान रखा जाएगा । स्वस्थ होने के बाद श्वान को पुनः वहीं छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें लगा गया था । भवन का लोकार्पण समाज सेवी अमित धारीवाल के करकमलों से किया गया । उन्होंने ने बताया कि प्रदेश में दूसरी श्वान शाला कोटा में बनी है जो कि नगर निगम कोटा उत्तर/दक्षिण की बहुत बड़ी उपलाब्दी है जिसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा । आवारा श्वान की नसबंदी से उनके आबादी पर रोक लगेगी था आमजन को राहत मिलेगी परिणाम कुछ समय बाद आएंगे । कार्यक्रम में नगर निगम दक्षिण व उत्तर के महापौर राजीव अग्रवाल , मंजू मेहरा, उपमहापौर पवन मीणा, सोनू कुरेशी के साथ कोटा दक्षिण के पार्षद मनोज गुप्ता, विवेक मित्तल,कपिल शर्मा, साहिब हुसैन, गफ्फार हुसैन, दिलीप , जितेंद्र सिंह, मोनिका विजय, इति शर्मा, सतीश गोपलानी, ईश्वर शर्मा , देवेश तिवारी उपस्थित रहे।