सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया द्वारा सवाई माधोपुर स्टेशन पर नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण*

सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया द्वारा सवाई माधोपुर स्टेशन पर नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण

कोटा 07 जनवरी, कोटा मंडल के अंतर्गत सवाई माधोपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओ के विकास की दिशा में मंडल द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे है । इसी क्रम में सवाई माधोपुर में यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफार्म 2/3 पर लगभग 35.70 लाख रुपए लागत से लिफ्ट का निर्माण किया गया । आज 07 जनवरी को सांसद टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र  सुखवीर सिंह जौनपुरिया के कर-कमलों द्वारा शाम 04:00 बजे सवाई माधोपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर उक्त नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण किया गया ।लोकार्पण कार्यक्रम में  सांसद टोंक-सवाई माधोपुर सुखवीर सिंह जौनपुरिया सहित मीडियाकर्मियों, अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
      सवाई माधोपुर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के बढ़ने के साथ ही यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों के आवागमन के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को इस लिफ्ट से सहूलियत होगी ।
             इस कार्यक्रम में रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक आर.आर.के. सिंह , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर धर्मेन्द्र कस्तवार, अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।