भरतपुर स्टेशन पर सांसद रंजीता कोली द्वारा नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण

भरतपुर स्टेशन पर  सांसद रंजीता कोली द्वारा नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण 

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

कोटा 10 जनवरी,
कोटा मंडल के अंतर्गत भरतपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओ के विकास की दिशा में लिफ्ट का निर्माण किया गया । इससे विशेष कर दिव्यांग, मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिक को सीढियाँ चढ़ने से राहत मिलेगी । कोटा मंडल यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी हेतु लगातार सार्थक कार्य कर रहा है  विगत दिनों सवाई माधोपुर स्टेशन पर लिफ्ट का उद्घाटन किया गया एवं मंगलवार, 10 जनवरी को सांसद भरतपुर लोकसभा क्षेत्र श्रीमति रंजीता कोली के कर-कमलों द्वारा दोपहर 02:00 बजे भरतपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 एवं 2/3 पर सुसज्जित नवनिर्मित लिफ्ट का रिवन काटकर लोकार्पण किया गया । जिसे लगभग 72 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया गया ।
लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय सांसद भरतपुर लोकसभा क्षेत्र रंजीता कोली सहित मीडियाकर्मियों, अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
            भरतपुर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के बढ़ने के साथ ही यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों के आवागमन के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को इस लिफ्ट से सहूलियत होगी 

 इस कार्यक्रम में रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन , वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर धर्मेन्द्र कस्तवार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह, सहायक विधुत इंजीनियर विवेक खरे, अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।