झडाया नगर की ढाणी नवोडा कांकड़ ढहर वाली में दूसरे ट्यूबवेल का हुआ शुभारंभ
पहले वाले ट्यूबवैल में हुआ फुल पानी
ढाणी के लोगों को मिलेगी पानी से निजात....... युवा नेता रोहिताश सैनी
ग्रामीणों ने जताया राज्य मंत्री गुढा का आभार
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी के राजस्व गांव झडाया नगर में कांकड़ ढहर की ढाणी नवोडा में रविवार को एक पहले तो दूसरे टयूबवैल का कांग्रेस के युवा नेता रोहितास सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बरोवल मशीन लगाकर खुदाई का शुभारंभ किया। सैनी ने बताया कि पिछले दिनों कांकड़ ढहर की नवोडा ढाणी के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर राज्य मंत्री गुढा के गिरावडी फार्म हाउस पर समस्या अवगत करवाई थी। उसके बाद राज्यमंत्री गुढा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को बातचीत के दौरान एक टयूबवैल दूसरे दिन ही मशीन भेज कर लगाने की बात कही थी। वह टयूबवैल लगा दिया गया जिसमें पानी भी फूल हुआ है। दूसरे ट्यूबवेल के लिए राज्यमंत्री गुढा काकड़ की ढाणी में हीरामल मंदिर पर जन सुनवाई के दौरान घोषणा की थी। उसका भी रविवार को बरोवल मशीन लगाकर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री गुढा का आभार जताया। इस दौरान सरपंच चंदा पालीवाल,कांग्रेस के युवा नेता राकेश मीणा, तेजपाल सिंह , नेतराम पालीवाल, लक्ष्मण गुर्जर, राम सिंह, पप्पू सिंह, पहलाद सिंह, गोदाराम, मानसिंह, छोटू, शयोचंद, ओंकारमल, सुभाष ,फूलचंद आदि मौजूद थे।