विधि भवन का लोकार्पण धूमधाम से सम्पन
सादड़ी,महेंद्र मेवाड़ा
सादड़ी नगर में विधि भवन का लोकार्पण धूमधाम से हुआ।
सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व बार अध्यक्ष व भाजपा नेता हीरसिंह राजपुरोहित के नव निर्मित विधि भवन का लोकार्पण सीरवी समाज के सन्त छोटू माराज,पूर्व मंत्री भाजपा नेता महाराष्ट्र राज के पुरोहित,पूर्व मंत्री व चामुंडा माताजी के उपासक ओटाराम देवासी,पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल, घाणेराव रावला के युवराज शक्तिसिंह मेड़तिया,भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, सुमेरसिंह प्रधान मारवाड जंक्शन,फालना गांव सरपंच करणसिंह,भोपालसिंह गुजर,अमित मेहता,ब्रिगेडियर करनसिंह, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष सुमेरसिंह,पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथसिंह, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई सहित कई अतिथियों की मौजूदगी में वाद्य यंत्रों की मंगलध्वनि व जयकारों के बीच सीरवी समाज के सन्त छोटू माराज ने फीता काट कर विधिवत रूप से लोकार्पण किया। इसके पश्च्यात आयोजक एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने तमाम अतिथियों का साफा, माला, व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिले भर से भाजपा व भाजपा अग्रिम संगठनों,मोर्चा व मंडलो के पदाधिकारी व भारी संख्या में विधि,जनप्रतिनिधि,बार एसोशियन के पदाधिकारी व भाजपा सदस्य मौजूद थे। उद्धघाटन की पूर्व संध्या पर नवनिर्मित विधि भवन में यज्ञ पूजा व सुंदरकांड का आयोजन हुआ। जिसमें कई लोग शरीक हुये। फोटो