Kota : कोटा दक्षिण विधानसभा के मोजी बाबा की गुफा में विधायक कोष से वाटर कूलर का शुभारम्भ ।

कोटा 2जुलाई। मोजी बाबा समिति द्वारा विधायक कोष से लगे वाटर कूलर का शुभारम्भ का कार्यक्रम किया गया।   इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा और  साध्वी परम पूज्य हेमा सरस्वती जी ने वाटर कूलर का पूजन अर्चन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथी के रूप में भाजपा अध्यक्ष रामबाबू सोनी, दिनेश सोनी, राधावल्लभ, जटा शंकर शर्मा, मनोज पूरी, सुमेर सिंह, राकेश चतुर्वेदी, गोविन्द शर्मा थे। समिति के राजेन्द्र जैन ने बताया कि समिति के पदाधिकारी और व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा चम्बल गार्डन स्थित मोजी बाबा की गुफा के पास  वाटर कूलर लगाने का आग्रह किया और विधायक महोदय को अवगत कराया कि  कोटा पर्यटन नगर होने के साथ साथ इस स्थान पर प्रतिदिन कई लोग यहां मंदिर में दर्शन करने व घूमनें आते है तथा पर्याप्त मात्रा में शीतल पेयजल न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। इस विधायक पर विधायक ने गंभीरता से लेते हुए विधायक कोष से वाटर कूलर लगाने की घोषणा की  और आज उसी के परिणाम स्वरूप उक्त स्थान पर शीतल जल हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
     कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करतें हुए कहा कि  आमजन व गरीब तपके के लोगो को शीतल जल उपलब्ध करवाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है हम संब को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों का चयन कर राहगीरों, आमजन व गरीब तबके के लोगों के लिये विधायक कोष से वाटर कूलर लगाने का प्रयास करेंगे ताकि राहगीरों आमजन के साथ साथ गरीब तपके के लोगों को भी भीषण गर्मी में शीतल व ठंडा पानी मिल सके। कोटा दक्षिण विधानसभा में जगह चिन्हित कर निरंतर शीतल जल हेतु वाटर कूलर लगाने का कार्य निरंतर प्रयास रत है तथा सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गयें।