जयपुर। रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गये दुसरे वनडे मैच में टीम इंडिया 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 की बराबरी की है। भारत की इस जीत में श्रेयस अय्यर (113) और ईशान किशन (93) ने बल्लेबाजी से अपना जलवा बिखेरा तो दूसरी तरफ कप्तान शिखर धवन का फ्लॉप शो जारी रहा।
फिलहाल भारत की कप्तानी कर रहे शिखर का यह लगातार दूसरा खराब प्रदर्शन है। धवन 20 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के की मदद से मात्र 13 रनों की पारी खेल सके। शिखर धवन वेन पॉर्नेल की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे हैं। दूसरे वनडे मैच में शिखर धवन का फ्लॉप शो देखकर क्रिकेट फैंस बुरी तरह भड़के हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर धवन को जमकर लताडा है। कई फैन्स ने तो उन्हें अब क्रिकेट से सन्यास लेने तक की सलाह देदी है। पहले वनडे में भी शिखर बुरी तरह नाकाम रहे थे।
बता दें कि अगले साल 2023 में वनडे विश्वकप होने वाला है। अगर धवन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उनकी जगह को खतरा होगा। क्योंकि केएल राहुल उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि धवन एक धाकड बल्लेबाज हैं और वे अच्छे अच्छे गेंदबाजों की बखिया उधेडने का माद्दा रखते हैं। लेकिन उन्हें अगले साल विश्वकप खेलने के लिए निरंतरता दिखानी होगीं अगर उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत रखनी है तो प्रदर्शन में निरंतर रखनी होगी।