आमजन को होगी सुविधा: CSC केन्द्र पर ईण्डेन गैश व डाक मित्र सेवायें हुई शुरू
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चिराना
सूचना प्रोधोगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पहाङिला में संचालित कामन सर्विस सेन्टर पर सोमवार को ईण्डेन गैस व डाक मित्र की सेवायें शुरू की गयी। CSC के माध्यम से ग्रामीणों को सातों दिन 24 घण्टे गैस बुकिंग व सिलेंडर रिफिल बिना किसी गाङी का इन्तजार किये प्राप्त हो सकेंगे। उज्जवला योजना के आवेदन शुरू करने के साथ 10 नये उज्जवला कनेक्शन DBC सहित महिला मुखियाओं को वितरण किये गये।
CSC संचालक हरफूल सिंह सैनी ने डाक मित्र (रजिस्टर पार्शल व स्पीड पोस्ट) के अलावा 300 से ज्यादा सेवायें एक ही छत के नीचे CSC के माध्यम से देने की जानकारी ग्रामीणों को दी।
CSC जिला प्रबन्धक राहुल चोधरी ने बताया कि हरफूल सिंह डिजिटल सेवा के सक्रिय VLE है व पिछले साल 1800 से ज्यादा लोगों के ई श्रम पंजीकरण करके जिले में टाप रह चुके हैं।
इस मोके पर ईण्डेन डिस्ट्रिब्यूटर जीवराज सिंह, फारूक, सुभाष चिराना,फतेहचन्द(उप सरपंच प्रतिनिधि) बेगाराम सैनी, ग्यारसीलाल सैनी,हरीराम,हुण्डाराम सैनी,महावीर प्रसाद सैनी, मदन लाल,झाबर मल,बोदूराम गुर्जर,हरिद्वार सैनी,सुरग्यान किरोङी,दङखी देवी,बिमला देवी,लक्ष्मणराम,प्रभुदयाल,शंकर लाल,भातूराम,नूनाराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।