स्वाधीनता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, चिरंजीवी योजना एवं कोरोना टीकाकरण पर आधारित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
कोटा 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) डॉ. महेन्द्र लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश मील, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम राजपाल सिंह सहित सम्बंधित विभागांें के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वाधीनता दिवस समारोह इस बार चिरंजीवी योजना एवं कोरोना टीकाकरण पर आधारित होगा। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। इस अवसर पर नृत्य अकादमी कुनाल गंर्धव एवं विद्यार्थियों के द्वारा राजस्थान के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति की झलक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जायेगी। मुख्य समारोह कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए ही मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर एवं मार्च पास्ट की सलामी ली गई। समारोह में पुलिस परेड के चार दलों एवं एक पुलिस का बैंड और लगभग 120 जवानों ने मार्चपास्ट में भाग लिया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक पुरूषोत्तम शर्मा एवं नीता डांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन विधिवत रूप से राष्ट्रगान के साथ हुआ।