उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की अरुणाचल यात्रा पर चीन को आपत्ति, भारत ने दिया ये जबाव

जयपुर। चीन भारतीय नेताओं के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर यह कहते हुए आपत्ति जताता रहा है कि यह दक्षिण तिब्बत का हिस्सा है। हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु की अरूणाचल यात्रा पर चीन ने आपत्ति जताई जिसका भारत ने पुरजोर खंडन किया। बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीन की आपत्ति को खारिज करते हुए कहा कि राज्य भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नेताओं की भारत यात्रा पर आपत्ति करना भारतीय लोगों के "तर्क और समझ के लिए खड़ा नहीं है"। बागची ने कहा कि हमने चीनी आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा आज की गई टिप्पणियों को नोट किया है। हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार का संशय नहीं है।

बता दें कि इस सप्ताहांत में भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने अरुणाचल प्रदेश की यात्रा की जिस पर चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आपत्ति जताई और इसका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने खंडन किया।
उन्होंन चीन को जबाव देते हुए कहा कि भारतीय नेता नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश राज्य की यात्रा करते हैं, जैसा कि वे भारत के किसी अन्य राज्य में करते हैं। भारतीय नेताओं की भारत यात्रा पर आपत्ति करना भारतीय लोगों के तर्क और समझ के लिए खड़ा नहीं है।