भारतीय सेना ने उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, पूंछ में आतंकियो का सफाया जारी

जयपुर। भारतीय सेना पूंछ जिले में आतंकियों के ठिकानों को नस्तेनाबूद करने में लगी है। भारतीय सेना पूंछ के जंगलो में आतंकियों को ढूडं—ढूंड कर खत्म कर रही है। इस बीच जम्मू के पुंछ में मेंढर तहसील के भाटादूड़ियां जंगल सेना ने दो जगह ब्लास्ट किया किया। सूत्रों के मुताबिक ये धमाके भारतीय सेना ने आईईडी लगाकर किए गए । जहां ये धमाके किये गये वे आंतकी ठिकाने थे। सेना इन ठिकानो को उडा दिया है। वहीं चमरेड़ जंगल में 11 अक्तूबर को हुए पहले हमले को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं जिसमें आतंकियों ने भारतीय जवानों को घेरकर गोलाबारी की थी। उसी दिन से भारतीय सेना का उन जंगलों में सर्च एंड किल अभियान जारी है। घना जंगल होने के कारण सेना को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सेना मुश्तेदी के साथ कदम बड़ा रही है।
सूत्रों के मुताबिक यहां के जंगल बहुत ही भयानक और खतरनाक हैं पहाड़ की ढलान पर घना जंगल है। बीच में नाले भी हैं। तो सेना सावधानी बरतते हुए इस आॅपरेशन का अंजाम दे रही है। भारती सेना आतंकियों के चिह्नित ठिकानों पर लगातार गोलीबारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार सेना ने सोमवार को ड्रोन से भी आतंकी ठिकानों पर हमले किये और ग्रनेड भी दागे। देर रात तक सैनिको का अभियान जारी रहा। पूरा जंगल बम धमाकों से रात देर रात तक गुंजता रहा।
कश्मीर से पलायन कर रहे गैर कश्मीरी
कश्मीर में आंतकियो द्वारा आम आद​मियों ओर गैर कश्मीरियों पर हमले की दहशत से लोग पलायन कर रहे हैं। विपक्षी पार्टीयां कश्मीर की हालत को सरकार की नाकामी बता रही है।