भारतीय सेना ने पंपोर में लश्कर का टॉप कमांडर ढेर किया, 13 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

जयपुर। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर जवाबी कार्यवाही करते हुए भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकियों को ठोकना शुरू कर दिया है। अब की कार्यवाही में 13 आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया। पिछले कुछ दिनों में 9 ऑपरेशन करके 13 आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। इनमें से 3 आतंकी पिछले 24 घंटे में श्रीनगर में मारे गए हैं।
इस कांउटर जबाव के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को पुलवामा जिले के पंपोर में ढेर कर दिया। आईजी विजय कुमार के मुताबिक मुश्ताक खांडे ने इसी साल श्रीनगर में दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इस आतंकी के साथ अन्य दो आतंकियों को भी सेना ने ठिकाने लगा दिया।
मुश्ताक खांडे जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकी लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। इसके बाद उमर मुश्ताक खांडे सुरक्षाबलों के निशाने पर आ गया था।
वहीं कश्मीर में सुरक्षा की मांग कर हरे आम नागरिकों पर आईजी विजय कुमार ने कहा कि सभी सिविलियन नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है। ऐसे में आम नागरिक आतंकियों के आसान लक्ष्य हो सकते हैं।
याद दिला दें कि पिछले सप्ताह आतं​कियों ने अल्पसंख्यक हिंदू-सिख समुदाय के 4 लोगों समेत 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें एक स्कूल टीचर और एक प्रिंसिपल शामिल थे। आतंकियों ने स्कूल में घुसकर पहले इनके आईडी कार्ड चैक किया और फिर बहार ले जाकर गोली मार दी। इसके बाद से घाटी में रह रहे लोगों में डर पैदा हो गया और राजनीतिक दलों ने सुरक्षा तंत्र की आलोचना की.कुछ नेताओं ने कहा कि 'बार-बार सुरक्षा चूक' के लिए जवाबदेही तय हो और घाटी में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जाए.