भारतीय वॉलीबॉल टीम ने थाइलैंड को हराकर 20 साल बाद रचा इतिहास
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गांव धमोरा के दुष्यंत जाखड़ ने भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तानी के दौरान एवीसी कप में भारतीय पुरुष अंडर 20 वॉलीबॉल टीम को फायनल मैच में पहुंचाया। रीफा, बेहरीन में हो रही 22 से 29 अगस्त तक आयोजित 21वीं एशियाई पुरुष अंडर - 20 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में भारत ने थाइलैंड को 3-1 से हराकर 20 वर्ष के पश्चात फाइनल में प्रवेश कर एक नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि टीम कप्तान दुष्यंत जाखड़ के पिता भी भारतीय वॉलीबॉल संघ के सी ई ओ राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और वॉलीबॉल संघ के महासचिव है। सुभाष जाखड़ ने बताया की वॉलीबॉल टीम में दो दशक बाद यह कारनामा किया है। भारत ने सेमीफाइनल में थाइलैंड को 3-1 से धूल चटाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने पहला सेट 25-21 से, दूसरा सेट 23-25 से गंवाकर तीसरा 25-18 और चौथा 25-17 से जीता। भारत के नेशनल कोच अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्ड्स युक्त जी ई श्रीधरण के नेतृत्व में भारत की टीम की शुरुवात ही आक्रामक रही। जिसमे स्कोर 6-8 से पीछा करते हुए थाइलैंड को पास फटकने नहीं दिया। तथा उसके अटेकर्स और ब्लेकेर की बिल्कुल भी नही चलने दी। और पहला सेट 25-21 से जीत लिया। भारतीय टीम के कप्तान और युवा खिलाड़ी दुष्यंत ने टीम को बांधे रखा और टीम के अटैकर्स और ब्लॉकर्स ने अपना दमखम खूब दिखाया। इस मैच को आसानी से जीता। इस जीत में भारत कप्तान दुष्यंत सिंह, अमन कुमार, समीर चौधरी, अजीत शेंखो, हर्षित, संदीप, तनिश, और सचिन डागर ने एक उत्कृष्ठ खेल प्रर्दशन का भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोमवार को मुकाबला कोरिया या ईरान से देर रात्रि को हुआ। भारत टीम इस जीत के लिए भारतीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अच्युता सामता सांसद, चेयरमैन एस वासुदेवन, भारतीय वॉलीबॉल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रामवतार सिंह जाखड़, महासचिव अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष सुनील तिवाड़ी एवं सभी वीएफआई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है व आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं दी।