जयपुर। भारत 25 नवंबर से न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच खेलने वाला है। यह दो मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज से रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ये सभी खिलाडी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मौजूद थे।
वहीं, पहले मैच में रहाणे कप्तानी करेंगे। विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच से टीम में जुड जायेंगे जो कि 3 दिसंबर से मुंबई में शुरू होगा। बता दें कि कोहली को टेस्ट से पहले तीन मैचों की सफेद गेंद की सीरीज के लिए पहले ही आराम दिया जा चुका है।
कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे भारत का नेतृत्व करेंगे, जबकि चेतेश्वर पुजारा को डिप्टी बनाया जाएगा। इस प्रकार है भारती की टेस्ट टीम—
अजिंक्य रहाणे (कप्तान पहला टेस्ट), विराट कोहली (पहले टेस्ट के लिए आराम, दूसरे के लिए कप्तान) केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर) , रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इस टेस्ट में कईं खिलाडी अपना डेब्यू करेंगे। जिसमें श्रेयस अय्यर आंध्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रीकर भरत। इसके अलावा रिद्धिमान साहा ने टीम में वापसी की है। जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी टीम में वापिस जगह बनाई। शुभमन गिल ने आखिरी डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला था।