इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना मुश्किल वक्त में लक्ष्मी का सहारा बनी योजना बच्चे और मां को मिला पूरा पोषण
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
मुश्किल वक्त में लक्ष्मी का सहारा बनी योजना बच्चे और मां को मिला पूरा पोषण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां 4 जनवरी,
जिले की किशनगंज निवासी लक्ष्मी सहरिया के लिए राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को आर्थिक संबल एवं सुपोषण प्रदान करने के लिए चलाई जा रही ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ वरदान साबित हुई। दूसरे बच्चे के जन्म के समय लक्ष्मी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे गर्भावस्था में गर्भस्थ शिशु व स्वयं के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था कर पाना मुश्किल था। इसी दौरान आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लक्ष्मी के घर जाकर उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ की पूर्ण जानकारी दी, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा दूसरी संतान से गर्भवती महिला को पांच चरण में 6 हजार रुपए का लाभ बैंक खाते के माध्यम से दिया जा रहा है।
गर्भावस्था के दौरान लक्ष्मी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से गर्भावस्था का पंजीकरण करवाया एवं 6 महीने में सभी आवश्यक जांचे करवाई, डिलीवरी अस्पताल में करवाई एवं बच्चे के संपूर्ण टीके भी लगवाए। लाभार्थी ने बताया कि इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के तहत 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता निर्धारित अन्तराल पर मिली। लक्ष्मी का कहना है कि “राज्य सरकार की इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के सहयोग से मैं और मेरा बच्चा पूर्णतया स्वस्थ हैं, मैं मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्य सरकार को धन्यवाद देती हूं।” साथ ही लक्ष्मी ने सभी गर्भवती महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ का लाभ उठाने की सलाह भी दी।