अनुशासनहीनता क़तई बर्दाश्त नही होगी -पुष्पेंद्र भारद्वाज

अनुशासनहीनता क़तई बर्दाश्त नही होगी -पुष्पेंद्र भारद्वाज

जयपुर
जयपुर, सांगानेर कांग्रेस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 27 मई 2022 को सांगानेर विधानसभा के सांगानेर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमे मानसरोवर ब्लॉक के कुछ कार्यकर्ता विनय प्रताप सिंह भोपर व अन्य ने सांगानेर के निः वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास के मना करने के बावजूद भोपर ने जबरदस्ती मीटिंग स्थल में प्रवेश कर वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
भोपर मानसरोवर ब्लॉक की शाम की मीटिंग में आने के लिए अधिकृत था ना की सांगानेर ब्लॉक की मीटिंग में। मीटिंग थी जहां उन्होंने महिलाओं के सामने ही गाली गलौज देना शुरू कर दिया जिस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओ ने उनको बाहर जाने का निवेदन किया लेकिन वो कार्यकर्ताओ से हाथापाई करने पर उतारू हो गए। पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा मेरा मारपीट से कोई सम्बंध नहीं है।
पार्टी अध्यक्ष से ऐसे फ़र्ज़ी नेताओ की शिकायत करेंगे जो पब्लिसिटी पाने के लिए हर पार्टी मीटिंग में माहोल ख़राब करते है। भोपर आदतन ही माहोल ख़राब करने वाले छुट भैया नेता है।
ब्लॉक अध्यक्ष और महिला कार्यकर्ताओं ने भोपर के ख़िलाफ़ थाने में मुक़दमा दिया है।