भारत-तिब्बत मैत्री संघ राजस्थान राज्य समिति की बैठक

भारत-तिब्बत मैत्री संघ राजस्थान राज्य समिति की बैठक देव दर्शन गेस्ट हाउस,जसवंत सराय के सामने रेलवे स्टेशन के सामने जिला मुख्यालय जोधपुर  मे रखी गयी थी । राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज कुमार जी के साथ बैठक हुई।

 
तिब्बत मुक्ति साधना एवं अभी हाल में ही हुए राज्य इकाई की कार्यकारणी पर चर्चा हुई. प्रदेशाध्यक्ष रेशम बाला भारत-तिब्बत मैत्री संघ, राजस्थान की ओर से 12 के बजे बैठक का शुभ आरंभ किया। माला पहनाकर स्वागत किया गया। 12..30 to 1 बजे तक संगठन के महासचिव श्री पुखराज जागिड़ द्वारा सभी पदाधिकारी और सदस्यों के बारे में जानकारी दी। राज्य इकाई की अध्यक्षता होने के बाद अभी तक किए गए कार्य जो गत वर्ष हुवी भारत तिब्बत मैत्री संघ की बैठक में हुवे सभी बिंदुओं पर की रूप रेखा पर प्रकाश डाला गया ।

1.30 से 2 बजे तक मध्यान्ह ब्रेक के पश्चात राष्ट्रीय महासचिव डॉ मनोज कुमार का संबोधन हुआ।जिसके अंतर्गत तिब्बत मुक्ति साधना पर विचार  राज्य सम्मेलन घोषणा की एवं अन्य कई आगामी कार्यक्रम के लिए तैयारी की जाने के लिए बताया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस बैठक का समापन किया । सभी राज्य पदाधिकारी एवं सदस्य जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रेशम बाला जी ,किशनजी गेवा ,पुखराज जांगिड़, महेंद्र जी गेवा,गौतम के. गट्स,कांता राजपुरोहित इत्यादि मौजूद रहे। शुभकामनाओ सहित, रेशम बाला अध्यक्ष राजस्थान राज्य भारत तिब्बत मैत्री संघ