बाबा की मंडी पहुंची उद्योग मंत्री, -कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी धाम के तीनों मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण की उठाई मांग

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान


बाबा की मंडी पहुंची उद्योग मंत्री, -कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी धाम के तीनों मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण की उठाई मांग


हिण्डोली । प्रदेश के उद्योग एवं ‌देवस्थान विभाग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत शनिवार को ग्राम पंचायत चतरगंज के बाबा की मंडी में पहुंची ।जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बाबा की मंडी में पहुंची उद्योग मंत्री रावत को हिण्डोली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी धाम में तीनों मंदिरों के जीर्णोद्धार व सौंदर्य करण के लिए राशि स्वीकृत करवाने की मांग की । ज्ञापन में बताया कि तीनों मंदिर आस्था के केंद्र हैं, यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आते हैं ।मंदिरों का सौंदर्यकरण हो जाए तो यह काफी प्रसिद्ध होंगे ।जिस पर रावत ने भरोसा दिलाया कि वे यहां पर बजट स्वीकृत करवाएंगे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा नेता चिराग नकलक, भंवर लाल गुर्जर ,अंकुर खींची ,राजेश गुर्जर, मनोज सैनी शुभम सुवालका, कन्हैया लाल गुर्जर, कांग्रेस नेता सोनिया गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।