जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारत में अपना पहला लैपटॉप InBook X1 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनइ इस लैपटॉप को विंडोज 11 के साथ पेश किया हैं। और इसे फ्लिपकार्ट पर सेल किया जायेगा। आइये इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।
InBook X1 की कीमत
InBook X1 लैपटॉप को तीन प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है और तीनों की शुरूआती कीमत क्रमशः 35,999 रुपये (i3), 45,999 रुपये (i5) और 55,999 रुपये (i7) है। ये 15 दिसबंर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
InBook X1 के फीचर्स
Infinix InBook X1 14-इंच लैपटॉप में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम फिनिश के साथ 1.48 किलोग्राम वजन और 16.3 मिमी स्लिम के साथ एक ऑल-मेटल बॉडी मिलती है। इसमें 1920×1080 पिक्सल के साथ 14 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।
लैपटॉप में Power देने के लिए 55Wh की बैटरी दि गई है। Infinix InBook X1 सीरीज लगभग 13 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। यह बैटरी 65W फास्ट टाइप-सी चार्जर करती है जो 55 मिनट में लैपटॉप को 70% तक चार्ज कर सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो Infinix InBook Intel कोर प्रोसेसर- i3/i5/i7 मौजूद हैं और Windows 11 के साथ पहले से इंस्टॉल आता है।
यह एलपीडीडीआर4एक्स के साथ 3200 मेगाहर्ट्ज मेमोरी फ्रीक्वेंसी और रोम क्वालिटी- एनवीएमई पीसीआई 3.0 एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है जो 2400 एमबीपीएस की रीडिंग स्पीड और 1900 एमबीपीएस की राइटिंग स्पीड देकर सामान्य सैटा एसएसडी से 5 गुना तेज है। तीनों लैपटॉप Ice Storm 1.0 कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं। Infinix InBook X1 के i3 और i5 वेरिएंट में एक Intel UHD ग्राफिक्स यूनिट है
Infinix InBook X1 सीरीज के सभी तीन वेरिएंट कई कनेक्टिविटी पोर्ट के साथ आते हैं, जिसमें एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, स्मार्टफोन चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लैपटॉप चार्जिंग और डेटा के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।