6,000mAh की बैटरी के साथ Infinix ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, कीमत मात्र...

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Infinix अपना एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Infinix Hot 10i स्मार्टफोन को फिलीपींस में लॉन्च किया है। और फोन की मुख्य ​ विशेषताओं में डुअल रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो P65 SoC और 6,000mAh की बैटरी आदि शामिल है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको विस्तार से आकपो बताते हैं।

Infinix Hot 10i: कीमत
Infinix Hot 10i को एकमात्र स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जो 4GB RAM / 128GB है और इसकी कीमत Peso 5,990 (लगभग 8,800 रुपये) है। और वर्तमान में सेल के दौरान Peso 5,490 यानि लगभग 8,000 रुपये में Shopee पर उपलब्ध है। यह डिवाइस फिलहाल ब्लैक, ग्रीन, ओशन और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जायेगा।
Infinix Hot 10i के फीचर्स
Infinix Hot 10i में 6.52-इंच का HD+ LCD TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। फोन में MediaTek Helio P65 SoC प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में पावर देने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो Infinix Hot 10i एक डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।