जयपुर। लो बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Infinix ने भारत में दो नये स्मार्टफोन लॉन्च कर दिये हैं। जिसमें Infinix Hot 11 और Hot 11S शामिल हैं। दोनों डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। आइये इनके फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।
Infinix Hot 11, Hot 11S: भारत में कीमत
Infinix Hot 11 के 4GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं,
Infinix Hot 11S के 4GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसे ग्रीन वेव, पोलर ब्लैक और 7 डिग्री पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Infinix Hot 11S के फीचर्स
Infinix Hot 11S में 6.78-इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर मौजूद हैं। जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सब 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और एआई लेंस के साथ है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।
Infinix Hot 11: फीचर्स
Infinix Hot 11 में 6.6-इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ है। इसमें MediaTek Helio G70 SoC है जिसे 4GB रैम और 64GB के एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256GB तक जोड़ा गया है। यह Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh की बैटरी मौजूद है। यह पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें एआई लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होता है। फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।