महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी व पोषाहार से संबंधित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी व पोषाहार से संबंधित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई


हिण्डोली ।परियोजना स्तर पर आयोजित किए गए हेल्थ कैंप के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं विभाग द्वारा दिए गए पोषाहार से संबंधित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही पोषण से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई फल सब्जियों तथा अनाज दालें खाद्य पदार्थों के माध्यम से शरीर में आपूर्ति होने वाले खनिज लवण कार्बोहाइड्रेट वसा कैल्शियम आयरन इन सभी के स्रोतों के बारे में बताते हुए जन समुदाय को जागरूक किया गया कि हमारे खाद्य पदार्थ में 5 प्रकार के भोजन समूह का होना आवश्यक है साथ ही तिरंगा थाली के महत्व के बारे में भी बताया गया कि तिरंगा थाली में तीन रंग केसरिया सफेद हरा किस प्रकार हमारे खाद्य पदार्थ में दैनिक रूप से उपयोगी होते हैं और हमें किस प्रकार से हमारे उपयोग में लाने चाहिए इस मौके पर बाल विकास योजना अधिकारी साजिदा बेगम महिला पर्यवेक्षक ज्योति गोडसे योगेश शर्मा आरामी मीणा ममता गुप्ता जरीना खान तथा समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करने पर महिला पर्यवेक्षक ज्योति गोडसे द्वारा भोजन मैं सभी प्रकार के विटामिन कैल्शियम कार्बोहाइड्रेट वसा प्रोटीन आदि का महत्व बताया गया कि किस प्रकार से यह हमारे शरीर के लिए उपयोगी है तथा दैनिक जीवन में स्थानीय उत्पादों से किन किन खाद्य पदार्थों द्वारा इन सब की कमी हमारे शरीर में पूरी हो सकती है तथा किस प्रकार से हम स्वस्थ रह सकते हैं तथा कुपोषण से बचा जा सकता है ।