आयुष्मान सभा में दी डायबिटीज व उच्च रक्तचाप से बचाव की जानकारी
बूंदी, 2 अक्टूबर। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को रजत गृह स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र में आयुषमान सभा का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन डॉ. टी.सी.महावर, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विकास पांडे ने नॉन कम्यूनिकेबल डिजिज के लक्षणों एवं बचाव के बारे में विस्तार से आमजन को जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र का अवलोकन कर यहां आमजन को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों की उपलब्धता जांची। साथ ही उपचार के लिए यहां आए रोगियों से सेवाओं के बारे में फीड बैक भी लिया।
डॉ. महावर ने बताया कि डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप के रोगियों को नियमित रूप से योगा करने, मॉर्निंग भ्रमण करने, संयमित आहार लेने तथा समय समय पर जांच कराने की जानकारी दी। इस दौरान डीपीसी एनसीडी गौरव शर्मा, चिकित्सा संस्थान के नर्सिंग कार्मिक राकेश मीणा, वंदना कीर्ति भानावत, लेखा सहायक भास्कर माथुर, लेब टेक्निशियन दिनेश गौतम सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।