इंसानियत ग्रुप समिति दलेलपुरा ने लड़कियों की शादी में किए कपड़े व बर्तन भेंट
कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपरा ने किया कन्यादान
लड़कियों के परिवार वालों ने इंसानियत ग्रुप का जताया आभार
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर एक निर्धन परिवार में दो लड़कियों की शादी में इंसानियत ग्रुप समिति दलेलपुरा झुंझुनू ने दोनों लड़कियों को 11 जोड़ी कपड़े 21 बर्तन व एक डबल बेड की कंबल भेंट की है l इसके साथ ही संस्थापक इंसानियत ग्रुप व समाजसेवी कैप्टन रामनिवास ताखर ने दोनों लड़कियों की शादी के लिए 551 रुपयों का कन्यादान भी किया है l लड़कियों के परिवार वालों ने इंसानियत ग्रुप का आभार व्यक्त किया है जान रहे पहले भी इंसानियत ग्रुप समिति दलेलपुरा (झुन्झुनू) द्वरा उदयपुरवाटी में गरीब लड़कियों की शादी में कपड़े व बर्तन भेट किए थे l कैप्टन ताखर ने अपने और से कन्यादान करवाया था । इंसानियत ग्रुप के संस्थापक कैप्टन राम निवास ताखर ने समस्त ग्रुप की और से बेटियों के मंगलमय व शुखमय जीवन की कामना की ।