राजकीय संप्रेषण गृह, किशोर गृह एवं तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह का किया निरीक्षण
बूंदी, 14 दिसम्बर । भारत सरकार द्वारा संचालित वात्सल्य योजना अंतर्गत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख को संरक्षण अधिनियम) के तहत जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा 3 वर्ष के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिड़वाल की अध्यक्षता में गठित की गई।
जिला स्तरीय निरीक्षण समिति बून्दी द्वारा राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह बूंदी एवं तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह बूंदी का निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं आवासीय बच्चों को दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान समिति सदस्य सचिव रामराज मीना, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य जयश्री लखोटिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोविंद गुप्ता, सिविल सोसाइटी से अशोक विजय सदस्य रेडक्रॉस बूंदी, रेखा शर्मा, डॉ. मोहम्मद जावेद एवं संरक्षण अधिकारी गोविंद कुमार गौतम मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिड़वाल ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविषय के लिए सकारात्मक पहलुओं पर कार्य करें एवं बच्चों को कौशलतापूर्ण रोजगारयुक्त गतिविधियों का संचालन करें। उन्होंने बच्चों की मानसिक स्थिति के बारे में जाना,सदस्य जयश्री लखोटिया एवं समिति सदस्य अशोक विजय ने गृहो में आवासित बच्चों से बातचीत की गई, बच्चों को कुछ ना कुछ सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहने का सुझाव दिया गया। डॉक्टर गोविंद गुप्ता ने बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह बूंदी ,तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह में बालक बालिकाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। समिति द्वारा गृहों के रिकॉर्ड जांचे गए। समिति ने आवासीत बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य के निर्देश दिए गए।