संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास की राह है स्काउटिंग, युवा पीढ़ी देश व समाज के प्रति उत्तरदायी बने
भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बूंदी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निपुण जांच शिविर गुरुवार को स्काउट गाइड भवन पेच ग्राउंड पर संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न प्रायोगिक व सिद्धांतिक परीक्षाओं के आधार पर युवा रोवर स्काउट्स का निपुण अवार्ड हेतु चयन किया गया। समापन दिवस पर आयोजित कार्यशाला में स्थानीय संघ प्रधान चतुर्भुज महावर व समापन समारोह में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सतीश जोशी मुख्य अतिथि रहे। बतौर विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ हँसराज मीणा,रोवर लीडर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भारतेंदु गौतम व डॉ विकास शर्मा ने शिरकत की।
शिविर संचालक लीडर ट्रेनर देवी सिंह सेनानी ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन सीओ गिरिराज गर्ग ने किया। शिविर में राजकीय महाविद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय , श्रीराम वाजपेई स्वतंत्र क्रू, पंडित मदन मोहन मालवीय स्वतंत्र रोवर क्रू के रोवर स्काउट ने जांच शिविर में भाग लिया एवं निपुण अवार्ड हेतु विभिन्न परीक्षाएं दी । संचालक के रूप में देवी सिंह सैनानी,सीओ गिरिराज गर्ग, ट्रेनिंग काउंसलर बुद्धि प्रकाश पुंडीर, सर्वेश तिवारी, जितेंद्र शर्मा, हंसराज चौधरी, हेमराज ओड़, लोकेश सैनी व रोवरमेट खुशीराम ने सहयोग प्रदान किया।