राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोठड़ा का किया निरीक्षण
बून्दी, 14 दिसम्बर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिले में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोठड़ा का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुमन गुप्ता द्वारा किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय मे प्रसूताओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। जिसमें उपलब्ध उपकरण, मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था, रक्त उपलब्धता की सुविधा, कूलर, प्रसूताओं को उपलब्ध योजनाओं, शौचालय, बिजली, पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता व चिकित्सालय की स्वच्छता आदि बिन्दुओं पर निरीक्षण किया गया। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को मौके पर ही चिकित्सालय में स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश प्रदान किये गये