उपकारागृह नैनवा का किया निरीक्षण

बूंदी, 31 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता द्वारा उप कारागृह नैनवां का निरीक्षण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि कारागृह में विधिक सेवा क्लिनिक, टेलीफोन कक्ष, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग सुविधा, बैरक,  रसोईघर, मुलाकात कक्ष, डिस्पेंसरी, स्नानघर, शौचालय, पानी की व्यवस्था तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही विचाराधीन बन्दीगण से मुलाकात कर उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।


उन्होंने बताया कि बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ‘‘रिस्टोरिंग द यूथ पेन इंडिया कैंपेन फॉर आईडेन्टी फाइंग जुवेनीले इन प्रिजन्स एंड रेंडरिंग लीगल अस्सिटेन्स 2024‘‘ के अंतर्गत 18 से 22 वर्ष तक के बंदी गण को किशोर न्याय कानून की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य प्रहरी उपकारागृह नैनवां हरिकेश  मीणा उपस्थित रहे.