संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान अभियान के तहत अपनी मां का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए जितेंद्र पारीक ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया रक्तदान कर जितेंद्र पारीक ने कहा कि मैं मानव सेवा समिति के रक्तदान महादान अभियान से काफी प्रेरित हूं आज मुझे खुशी है कि मेरे रक्तदान करने से किसी अनजान मरीज का जीवन बचेगा मैंने 11 वीं बार रक्तदान किया है। और बूंदी के युवाओं से अपील करता हूं कि हमें किसी भी खुशी के मौके पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस दौरान रवि कुमार हनुमान राकेश वर्मा सीताराम वर्मा मुकेश वर्मा चोथमल शर्मा हंसराज गुजर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।