राजसमन्द। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के प्रयासों से पुलिस लाईन राजसमन्द में निवासरत पुलिस कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए पुलिस लाईन में एक अत्याधुनिक लाईब्रेरी संचालित की गई। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं युपीएससी, आरपीएससी, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं, अकादमिक यथा कला, विज्ञान, वाणिज्य, इंजिनियरिंग की पाठ्यपुस्तक है एवं समसामयिक घटनाओं पर आधारित मेग्जिन, धार्मिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, पारिवारिक पुस्तकों का संकलन है। पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेरणा से प्रेरित होकर भामाशाह तनसुख बोहरा निवासी केलवा ने आज पुलिस लाईन राजसमन्द में उक्त 5 लाख रूपये मुल्य की पुस्तकें भेंट की।