अर्न्तराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022
दिव्यांगांे को स्नेह की जरूरत-उर्मिला जैन भाया
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 3 दिसम्बर। ‘‘आपके दया की नही बस थोडे से प्यार ओर स्नेह के लोग आदि है, सहारा तो रहने ही दो साथ निभादे बस इतना ही काफी है हमे बेबस ओर लाचार मत समझना, हमारा होंसला ही हमारी साथी है‘‘ उक्त सम्बोधन करने हुए अर्न्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2022 पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दिव्यांगांे को प्रेम ओर स्नेह की जरूरत है। दिव्यांगजन खिलाडी ओर सैनिक कभी नही थकते है वह हर उम्र ओर हर परिस्थिति मंे खेलने में सक्षम होते हैं। कई दिव्यांगो द्वारा न केवल देश अपितु पूरे विश्व मंे अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी दिव्यांगो के लिए कई योजनाआंे का संचालन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अर्न्तराष्टीय दिव्यांगजन दिवस मनाने के का उदेश्य। दिव्यांगो को उनका हक व अधिकार दिलाना, अधिकारांे का संरक्षण करना उनमंे आत्मविश्वास पैदा करना ओर उनको बराबरी का दर्जा दिलाना उन्हांेने कहा कि सुधा चन्दन जो 15 साल की उम्र के दौरान अपने दोनेा पैर से दिव्यांग हो गई थी उन्होंने भरत नाटयम् को चुना ओर पूरे विश्व मे अपने नृत्य के माध्यम विख्यात हुई। प्रतियोगिताओं मे दिव्यांग बच्चों के भाग लेने से उनमंे सम्मान की भावना आती है तथा उनमे उत्साह व उमंग का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा नामित चार दिव्यांग जनों को अतिथि गण द्वारा जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया। उक्त आफाक अहमद खान, सरिता नागर, विष्णु गुर्जर ओर फिजा को सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विशेष योग्यजन क्लस्टर कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बीएलओ ने उपस्थित होकर वोटर हेल्प डेस्क स्थापित कर 17़ एवं 18़ आयु वर्ग के विशेष योग्यजन का रजिस्ट्रेशन किया गया।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश मेहता अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, कैलाश जैन जिला संयोजक गांधी दर्शन समिति, नरेश पैंतरा उपसभापति नगर परिषद, आफाक अहमद खान ,सुनील सांखला, खेमराज सिह सदस्य बाल कल्याण समिति, ललित वैष्णव सदस्य उपभोक्ता मंच, अमल चौधरी सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे ।
औस संस्था के सचिव संदीप जैन ने कहा कि संस्था द्वारा अर्न्तराष्टीय दिव्यांग दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे दिव्यांग बच्चों को जलेबी दौड प्रतियोगिता, रूमाल झपटटा प्रतियोगिता, कुर्सी दौड प्रतियेागिता, नीबू दौड प्रतियेागिता, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल गान, सामूहिक गायन, 100 मी. दौड, 200 मी. दौड प्रतियेागिता, खो-खो प्रतियोगिता, कूद प्रतियेागिता, बूकी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक अमल चौधरी द्वारा सभी आगुन्तकांे का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा द्वारा किया गया।