कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद बंद पडी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आज से शुरू

जयपुर। कोरोना महामारी के चलते दो साल से अधिक समय से बंद पड़ी के अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भारत ने आज फिर से शुरू कर दी हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद इस क्षेत्र को एक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। 8 मार्च के बाद कोरोना के मामलों में लगातर गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की कि 27 मार्च से नियमित विदेशी उड़ानें फिर से शुरू होंगी। अमीरात, वर्जिन अटलांटिक और लॉट पोलिश सहित विभिन्न विदेशी एयरलाइनों ने भी भारत से और भारत से अपनी सेवाओं के बारे में योजनाओं की घोषणा की है।

डीजीसीए ने बताया कि, 40 देशों की 60 एयरलाइनों को ग्रीष्मकाल के दौरान भारत से/के लिए 1,783 फ्रीक्वेंसी संचालित करने की अनुमति दी गई है। ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम 27 मार्च से 29 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के लिए छह भारतीय वाहकों के लिए प्रति सप्ताह कुल 1,466 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान को मंजूरी दी गई है।

प्रतिबंध भी खत्म किये
डीजीसीए ने बताया कि ने बताया कि उडान के केबिन क्रू को पूर्ण पीपीई किट रखने आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा चिकित्सा आपात स्थिति के लिए विदेशी उड़ानों में तीन सीटों को खाली रखने की आवश्यकता को भी खत्म कर दिया है।

1 अप्रैल ये सभी उड़ानें बहाल
एयरलाइन के अनुसार 1 अप्रैल से 170 साप्ताहिक उड़ानों को अब बहाल किया जा रहा है। जिसमें मुंबई के लिए 35, दिल्ली के लिए 28, बेंगलुरु के लिए 24, चेन्नई और हैदराबाद के लिए 21-21, कोच्चि के लिए 14, कोलकाता के लिए 11, अहमदाबाद के लिए नौ और तिरुवनंतपुरम के लिए सात उड़ानें शामिल हैं।