पचलंगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले मेले को लेकर दिए जा रहे हैं निमंत्रण
युवान मोटर्स से की निमंत्रण देने की शुरुआत
मेला कमेटी अध्यक्ष भंवरिया ने कह रहे हैं आप मेले में जरुर पधारज्यो
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भरने वाले मेले को लेकर भले ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं लेकिन मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया कार्यकर्ताओं के साथ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे है l शुक्रवार को झडाया के पास युवान मोटर्स पर शेर सिंह बड़सरा एवं युवान मोटर्स के निदेशक लोकेश बडसरा को मेले का निमंत्रण देकर भावरिया ने घर-घर निमंत्रण देने की शुरुआत कर दी है lइस दौरान शेर सिंह बडसरा, डॉ रणधीर सिंह बोराणा,लोकेश बडसरा, मदन गुर्जर ,अशोक चला , हरफूल सिंह काजला , बजरंग बोहरा ,मोहर सिंह गुर्जर, महेंद्र गजराज, विजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे l