जयपुर। iPhone 14 और iPhone 14 Plus को इस हफ्ते की शुरुआत में येलो कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। कंपनी ने इस नये वेरिएंट के के प्री आर्डर लेने शुरू कर दिये हैं। कंपनी ने अब iPhone 14, iPhone 14 के येलो वेरियंट की प्री-बुकिंग 10 मार्च से शुरू कर दी है, जबकि इसे 14 मार्च से खरीदा जा सकेगा। दोनों iPhone 14 मॉडल्स Apple India साइट, Amazon, Flipkart के साथ-साथ रिटेल पर भी उपलब्ध होंगे।
Apple ने 7 मार्च को अपने iPhone 14, iPhone 14 Plus स्मार्टफोन के लिए नया कलर वेरिएंट पेश किया। स्मार्टफोन के लिए पीले रंग का विकल्प अब पहले से मौजूद पांच कलर वेरिएंट में जोड़ा गया है। हालाँकि, कंपनी ने हाई-एंड iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max डिवाइस के लिए किसी नए रंग विकल्प की घोषणा नहीं की है।
iPhone 14 और iPhone 14 Plus पीले वेरिएंट की कीमत, उपलब्धता
Apple इंडिया साइट के अनुसार, iPhone 14 और iPhone 14 Plus पीले रंग में 14 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इस बीच, कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के लिए प्री-सेल बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि पीले संस्करण में iPhone 14 की कीमत 79,990, रुपये से शुरू होती है। जबकि iPhone 14 Plus रुपये की कीमत 89,990 रूपये से शुरूआत होती है।
Apple के वितरकों में से एक Redington India ने iPhone 14, iPhone 14 Plus के येलो वेरिएंट को कई डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचने की घोषणा की है। इच्छुक खरीदारों को 15,000 रुपये का लाभ मिल सकता है। यह छूट तत्काल कैशबैक और अपने पुराने iPhones के आदान-प्रदान के साथ उपलब्ध होगी। स्मार्टफोन को एपल इंडिया की साइट से भी खरीदा जा सकता है। इस बीच Amazon और Flipkart दोनों स्मार्टफोन्स की खरीदारी पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं।
iPhone 14 और iPhone 14 Plus के स्पेसिफिकेशन
येलो वेरियंट में iPhone 14, iPhone 14 Plus के स्पेसिफिकेशन अन्य कलर ऑप्शन जैसे ही हैं। IPhone 14 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो Apple के A15 बायोनिक SoC द्वारा संचालित है। बेस वेरिएंट आईओएस 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। यह डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ पैक किया गया है जिसमें 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12-मेगापिक्सल के साथ-साथ 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ सेल्फी कैमरा है।
दूसरी तरफ, आईफोन 14 प्लस में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन iOS 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ Apple के A15 बायोनिक SoC को भी पैक करता है। ऑप्टिक्स iPhone 14 मॉडल के समान हैं।