12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ iQoo Neo 7 5G भारत में होगा लॉन्च, ये होंगे फीचर्स

जयपुर। iQoo Neo 7 5G जिसे अक्टूबर, 2022 में चीन में लॉन्च किया गया था और अब यह फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। भारतीय मॉडल के लिए लॉन्च की तारीख 16 फरवरी निर्धारित की गई है और यह डिवाइस विशेष रूप से अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। यह फोन स्मार्टफोन iQoo Neo 6 5G की जगह लेगा जिसे पिछले साल मई में भारत में लॉन्च किया गया था। हालाँकि, भारत में आने वाला iQoo Neo 7 5G एक री-ब्रांडेड iQoo Neo 7 SE प्रतीत होता है, जिसे दिसंबर, 2022 में चीन में लॉन्च किया गया था।


अब अमेज़न इंडिया पर लाइव हुए फोन के लॉन्च पेज पर आगामी स्मार्टफोन की प्रमुख विशेषताओं का खुलासा करना शुरू कर दिया है। यह फोन  मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर के साथ आयेगा।  इस पेज से अब यह भी पता चला है कि iQoo Neo 7 5G का भारतीय वेरिएंट 12GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसे 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। लॉन्च पेज के मुताबिक फोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज होने की बात कही गई है। iQoo 8GB तक वर्चुअल रैम भी दी जायेगी।  


बता दें कि अब तक iQoo Neo 7 5G को चीन में तीन मॉडल में लॉन्च किया गया है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ SoC के साथ सबसे पहले iQoo Neo 7 की घोषणा की गई थी। जिसके बाद  iQoo 7 SE लॉन्च किया जो अब  भारत में  iQoo Neo 7 5G के रूप में आने वाला है।  इसके अलावा iQoo Neo 7 के तीसरे मॉडल की भी घोषणा की गई, जिसे iQoo Neo 7 रेसिंग एडिशन कहा गया।