नौरंगपुरा के बूढ वाले बालाजी परिसर में मेले के लिए तैयारी

बालाजी परिसर में मेले की तैयारी के लिए कर रहे हैं कार्यकर्ता साफ सफाई

नौरंगपुरा के बूढ वाले बालाजी मेले में जागरण आज

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
खेतड़ी तहसील के नौरंगपुरा गांव में पहाड़ियों के बीच में बसे बुढ वाले बालाजी का विशाल मेला रविवार को भरेगा। मेला कमेटी के सदस्य रोहिताश कुमावत ने बताया कि मेले में व्यवस्था के लिए वाहनों की पार्किंग, मेले में टैंकरों द्वारा पानी की व्यवस्था, कुश्ती दंगल में लाइट, स्टेडियम की साफ-सफाई, बालाजी परिसर में साफ-सफाई के लिएअलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। शनिवार रात्रि को स्थानीय कलाकारों बालाजी मंदिर में भजन संध्या होंगी। रविवार सुबह बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भोग लगाकर दिनभर भंडारा चलेगा। मेले में दोपहर बाद 3:00 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा । जो देर रात्रि तक चलेगा। कुश्ती दंगल में दिल्ली ,हरियाणा ,यूपी व राजस्थान के दूरदराज व आसपास के पहलवान पहुंचेंगे। पहलवानों के लिए मेला कमेटी ने अलग व्यवस्था की है। मेले में हर बार की तरह इस बार महिला पहलवान भी आ सकती है।
मेले की तैयारी में मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, रोहिताश कुमावत,पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया,पुजारी जगन्नाथ जांगिड़, धर्मपाल, पहलाद सिंह भूण, रामोवतार, जोगिंदर, सुभाष मीणा, शेर सिंह, हंसराज, मोहन लाल ,बनवारी लाल, मदनलाल , इंद्राज, जयसिंह, मेघाराम, दाताराम, मातादीन सिराधना, रामकुमार,भैरु राम, कृष्ण जांगिड़, शीशराम, महावीर जांगिड़, अमीचंद सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं।