जय-जय राजे का राजस्थान संगठन के झुंझुनू जिला अध्यक्ष बने सुरेंद्र सिंह, बधाई देने वालों का लगा तांता

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
जय-जय राजे का राजस्थान संगठन भाजपा समर्थक के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम घासोलिया ने प्रदेश संयोजक नरेश सेन व प्रदेश मुख्य सलाहकार रिंकू शर्मा की सहमति से सुरेंद्र सिंह को झुंझुनू जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया प्रदेश कार्यालय मंत्री राकेश कुमार शर्मा ने बताया सिंह की नियुक्ति पर प्रदेश प्रभारी फूल चंद कुमावत प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सरवण धाबाई किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शेषमा प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश माथुर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश माथुर सीकर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ढाका सीकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत सोनी आदि ने सिंह को बधाई दी