जयपुर। राजस्थान की राजधानी में क्राइम का ग्राफ बढता जा रहा है। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में रात 11.30 बजे ने एक मकान मालिक बेसबॉल के बल्ले से पीट पीटकर एक ट्रांसजेंडर की निर्मम रूप से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रमेश सिंह उर्फ रम्मो के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बगरू इलाके की है। रम्मो कई सालों तक बगरू में किराए पर रहा था। उसका जमींदार के बेटे नरेश सिंधी से विवाद चल रहा था।
पुलिस ने जांच पडताल करके पता लगाया कि नरेश सिंधी ने करीब 6 महीने पहले रम्मो के घर से पैसे चुराए थे। रम्मो ने इस बात की शिकायत नाहरगढ़ थाने में की थी। इस संबंध में पुलिस ने नरेश सिंधी को थाने में बंद कर दिया गया। थाने बहार आने पर नरेश सिंधी इसका बदला लेने के लिए रमेश को बार.बार प्रताड़ित करता था। रमेश पर बार.बार घर खाली कर जाने का दबाव भी बनाया जा रहा था।
अपर डीसीपी नॉर्थ धर्मेंद्र सागर के मुताबिक देर रात नरेश सिंधी और रम्मो के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे नरेश सिंधी बेसबॉल बैट लेकर रम्मो के कमरे में आया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। नरेश सिंधी ने सिर पर बेसबॉल के बल्ले से रम्मो पर ताबडतोड हमले किये। लहूलुहान हालत में रमो के आसपास के लोग एसएमएस लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।