जयपुर धार्मिक नगरी गोनेर श्री लक्ष्मी जगदीश महाराज जगन्नाथ सरोवर का होगा जीवन उद्धार

संवाददाता प्रभु सराधना

गोनेर जयपुर

जयपुर से लगभग 18 किलो मीटर दीदुर धार्मिक नगरी गोनेर श्री लक्ष्मी जगदीश धाम गोनेर में जगन्नाथ सागर तालाब में पानी की किल्लत (कम) होने से हजारों पक्षी और मछलियां पानी के लिए तरस रही है स्थानीय भामाशाहो ने पानी के टैंकरों से कर रहे हैं पानी की सेवा जिससे कि हजारों जीव जंतु और मछलियां बच सके।
जलम् अभियान के तहत आज सभी ने पूरे जोश से भाग लिया, सहयोग किया, श्रमदान किया भगवान श्री लक्ष्मी जगदीश से प्रार्थना है कि जल्द ही भरा पूरा सरोवर हमें देखने को मिल श्री लक्ष्मी जगदीश धाम गोनेर जगन्नाथ सागर तालाब गोनेर का जीनोद्धार का कार्य का शुभारंभ 03/07/2020 को बगरू विधायक गंगा देवी वर्मा ने लगभग ₹ 30 लाख रुपए का अनुदान पास किया था मौके पर कहीं भी नहीं दिख रहा है
जगन्नाथ सागर तालाब गोनेर में 2021 में कलेक्टर जोगाराम ने भी निरीक्षण किया था और जीनोंद्वार कार्य स्थानीय लोगों ने चार बोरिंग की मांग करी है जिससे कि जगन्नाथ सागर तालाब का पानी का भराव हो सके और वाटर लेवल स्तर बच सके और आज सरकार, प्रशासन, एस,डी,एम, सांगानेर, राजेश नायक गोनेर कैंप में आ रहे हैं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वह पहले जगन्नाथ सागर में आकर तत्काल प्रभाव से 4 बोरिंग करवाएं और 24 घंटे उनकी पानी की सप्लाई जगन्नाथ सागर तालाब में करवाएं जिससे कि हजारों पक्षी और मछलियों की जान बच सकें l इस मौके पर सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर गढ़वाल, व स्थानीय गोनेर सरपंच मीना पटवा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे