Rajasthan Weather : प्रदेश में अब सताएगी सर्दी, जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ पारा, किसानों की बढ़ी फिक्र
Jaipur: पहाड़ी इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी का असर राजस्थान में खूब दिखाई दे रहा है। यहां ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान में आज रिकॉर्ड ठंड है , राजस्थान के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान सबसे ठंडे बिंदु पर पहुंच गया. सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री है। इस महीने में लगातार कुछ ठंड पड़ सकती है। ऐसे में पारा जमाव बिंदु के नीचे माइनस में भी दर्ज होगा।
फतेहपुर और सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के राधेश्याम शर्मा के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की संभावना है. ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद कभी-कभी मौसम शुष्क हो सकता है। लेकिन शीत लहर की वापसी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
जानकारों की मानें तो राजस्थान के फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत में ही माइनस में पहुंच जाता है। लेकिन इस बार देश में कोई चक्रवात नहीं है जिसकी शुरुआत राजस्थान में दिसंबर की शुरुआत में हुई थी। ऐसे में शुष्क मौसम के कारण तापमान में कोई गिरावट नहीं आ रही है। ऐसे में ठंड का अहसास देर से शुरू हुआ। अब अगले महीने जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
सीकर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार तड़के यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक, गुरुवार को पूरे दिन उत्तर के उच्च दबाव के कारण गर्मी की यह गिरावट हुई। हालांकि, आज सुबह उत्तर-पूर्वी हवाएं फिर से तेज हो गई हैं। शेखावाटी में आज भी उत्तरी हवा/लहरों का असर जारी रह सकता है। ऐसे में तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 16 दिसंबर को सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब था.
इस बीच राजस्थान में जहां तापमान गिर रहा है, वहां किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है, क्योंकि यहां पाला पड़ने की संभावना है. ऐसे में किसानों ने अभी से ही इसके लिए उपचार करना शुरू कर दिया है। जिससे पाला पड़ने पर भी फसलों को ज्यादा कोई नुकसान नहीं हो।