Rajasthan Road Accident : राजस्थान रोडवेज बस की रतलाम में ट्रक की टक्कर से दो की मौत, करीब 16 लोग घायल
Jaisalmer: मध्य प्रदेश के रतलाम में आज सुबह महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसा रतलाम के सरवाड़ जमुनिया गांव के पास सड़क पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था, चालक को अचानक ट्रक नजर नहीं आया और जब तक उसे ट्रक दिखाई दिया तब तक बस ट्रक में घुस चुकी थी. बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से 2 की अब तक मौत हो चुकी है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद फोरलेन के पास बिलपांक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव व अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि बस में आगे बैठे ड्राइवर और ड्राइवर के नजदीक बैठे दूसरे ड्राइवर दोनों की मौत हो गई। बस के शीशे तोड़कर बस में बैठे अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए।
वहीं करीब 5 की स्थिति खराब बनी हुई है। इस हादसे के कारण फोर लेन सड़क काफी देर तक बंद रही, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से इस बाधा को दूर कर दिया गया. दोनों की मौत की खबर भीलवाड़ा पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया और रोना-धोना शुरू हो गया.
पुलिस ने बताया कि यह सुबह करीब पांच बजे हुआ। इंदौर से रतलाम जा रही एक बस सरवाड़ के पास ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस का चालक बस में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया.
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे 16 घायलों में निकुंभ निवासी हीना गायरी (19),
घोड़ाखेड़ा निवासी कल्पना सारंगदेव (22), महिपाल सिंह गौड़ (20), उदयपुर के
रावतपुरा निवासी प्रताप सिंह राजपूत (32), नाहरपुरा उदयपुर निवासी
प्रणवलाल मीणा (55), बड़ीसादड़ी निवासी भूरा सिंह मीणा (70), भीलवाड़ा
निवासी हंसराज चौधरी (24), उदयपुर निवासी शंभू गुर्जर (24), निकुंभ निवासी
रामचंद्र खटीक (35), सुरेश खटीक (55), नीमच निवासी हितेश करेला (42), दीपक
गुर्जर (22), भीलवाड़ा जगदीश जाट (32), सांवरिया जी निवासी रामलाल (28),
सोनई भीलवाड़ा निवासी गोपाल ओझा (30), पाली निवासी राम मेघवाल (28), मनसा
भीलवाड़ा निवासी गोपालनाथ (20) शामिल हैं।