जयपुर। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के तहत भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड के दौरान सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर आईजी ने बताया कि दोनों मारे गये आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमे से एक आतंकी जैश ए मोहम्मद संगठन का टॉप कमांडर यासिर पारे है। वही, दूसरे मारे गये आतंकी का नाम फुकरान है जो कि एक विदेश आतंकी है। जेश ए मोहम्मद की तलाश सेना काफी दिनों से कर रही थी। यासिर पारे बम बनाने में माहिर था।
कश्मीर पुलिस आईजी ने बताया कि इन दोनों ही आतंकियो के नाम पर कई सारे अपराध हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को पुलवामा के कस्बा यार इलाके में दोनों आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इनपुट मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने आतंकियों की मौजूदगी वाली जगह पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
कश्मीर में आतंकी कर रहे टारगेट किलिंग
जम्मु कश्मीर में आंतकी अब टारगेट किलिंग कर रहे हैं। जम्मु में धारा 370 हटाये जाने के बाद साथ आतंकी दहशत फैलाने के लिए ऐसे गैर मुस्लिम लोगों को टारगेट कर रहे थें जिनका प्रभाव लोगों में हैं। आतंकी हमला करके वहीं के लोगों में मिल जुल जाते या जंगलों में गायब हो जाते हैं। ऐसे में सेना को आतंकियो को पकडने में मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। कश्मीर में आतंकियो ने एक स्कूल को भी इस तरह टारगेट किया। आतंकियो ने स्कूल में घुसकर पहले नाम पूछा और फिर स्कूल के प्रिंसीपल सहित एक अन्य टीचर को गोली मार दी। इसके बाद सेना ने पूंछ और पूलवामा के जंगलो में सर्च अभियान चालू कर दिया। सर्च अभियान के बाद अब तक 10 के लगभग आतंकियों को ढेर कर चुकी है।