संवाददाता शिवकुमार शर्मा
देई(बूंदी)
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
जैतपुर से खटकड़ सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाए
देई (बूंदी) आम आदमी पार्टी ने उप तहसील देई कार्यालय मैं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्टेट हाईवे 34 जैतपुर से खटकड़ वन विभाग की अनुमति का इंतजार में रुका सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू करने की मांग रखी आम आदमी पार्टी कोटा संभागीय प्रभारी हिम्मत सिंह हाडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोग उप तहसील कार्यालय में गए जहां स्टेट हाईवे 34 जेतपुर से खटकड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क की चौड़ाई करण को जल्द पूरा कराने को कहा इसमें बताया कि सैकड़ों ग्रामीण और किसान प्रतिदिन इसी परेशानी को झेल रहे हैं
चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा इसी दौरान वैभव मित्तल रुखसाना परवीन भवानी शंकर कविता कहार अरविंद सिंह संजय जिंदल पितांबर शर्मा राजेंद्र गौड़ सहित नैनवा बूंदी कोटा के कार्यकर्ता मौजूद रहे