अजेता के पूर्व सरपंच समाजसेवी स्वर्गीय सेठ लेखराज जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार जनों द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के तहत हायर सेकंडरी विद्यालय बूंदी में छोटे बच्चों को जर्सियां वितरण की गई !!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद बूंदी की सभापति मधु नुवाल एवं अध्यक्षता अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सत्येश शर्मा ने की !!
इस दौरान सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्या अर्पण कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया !!
इस दौरान समारोह में मौजूद अतिथियों द्वारा स्वर्गीय सेठ लेखराज जैन की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा सामाजिक हित में किए गए कार्यों को याद किया !!
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भगवान नुवाल , पुत्र महावीर जैन, कपूर जैन , पार्षद टीकम जैन, ठेकेदार सुरेश शर्मा , शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, कांग्रेस नेता मदनलाल मीणा , रोहित जैन, पार्षद रोहित बैरागी ,यशवंत शर्मा , मंडल अध्यक्ष अशोक जैन ,आयुष शर्मा, राजेंद्र राठौड़ सहित विद्यालय परिसर के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे !!