झुंझुनू: सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन हेतु बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 30 को

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी
झुंझुनू में स्थित सामुदायिक विकास भवन नगर परिषद के पास आगामी 30 जून को प्रातः 10:00 बजे सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन हेतु जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बहुजन समाज पार्टी की तरफ से किया जाएगा। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी नेहरू वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूरे झुंझुनू जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विधानसभा बसपा प्रभारी नेहरू वाल्मीकि ने आगे बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद होंगे।