कोटा होकर जाने वाली जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त

 कोटा होकर जाने वाली जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त
 
 प.म.रेल,कोटा 06 जनवरी,2023

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
 कोटा राजस्थान


कोटा | उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल में मेरता रोड-जोधपुर सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में कोटा होकर जाने वाली जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस गाड़ी को फरवरी माह में कुछ तिथियों में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
          गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 07 फरवरी से 19 फरवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 08 फरवरी से 20 फरवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी
          इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।